10:06 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

प्रभु श्री राम का मर्यादित जीवन बनाता है आज्ञाकारी : रवि महाराज

बदायूं : भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नेकपुर में चल रही श्री राम कथा महोत्सव के तीसरे दिन कथा वाचक सामाजिक संत रवि जी समदर्शी महाराज ने रामचरितमानस की महिमा और विभिन्न प्रसंगों का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया।
संत रवि जी समदर्शी महाराज ने कहा कि जो कार्य मानवता को सत्य और करुणा के मार्ग पर ले जाए वही धर्म है, जबकि अहंकार, हिंसा और अन्याय अधर्म की ओर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम से मर्यादित जीवन और आज्ञाकारी बनें रहने की प्रेरणा मिलती है। श्री महाराज ने प्रयागराज में याज्ञवल्क्य और भारद्वाज के संवाद का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि यह संवाद ज्ञान, भक्ति और वैराग्य का अद्भुत संगम है।
कथा में सती के अगले जन्म में पार्वती रूप में अवतार लेने, सप्त ऋषियों द्वारा माता पार्वती की परीक्षा लेने और भगवान शिव के विवाह की तैयारी में गणों द्वारा शिवजी को सजाया गया और उनकी विचित्र बारात का अत्यंत रोचक वर्णन किया गया। शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इसके साथ ही शिव-पार्वती संवाद, भगवान राम के अवतार के कारण, जय-विजय के श्राप की कथा और राक्षसों के जन्म की कथा का भी विस्तार से वर्णन किया गया।
इस मौके पर मुख्य यजमान हिमांशु मिश्रा, डा. विनय कुमार दुबे सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक, उन्नाव, शील पांडे, रामबहादुर पांडे, राजेश्वर पांडे, एनसी मिश्रा, श्याम पाल सिंह, सभासद सुरेश, अभिनाश, आर्येन्द्र, राजनारायण, अंकुश, रमेश माथुर, दिनेश माथुर, संजू साहू, लीला पांडेय, निवेदिता संखधार, दुर्गेश गुप्ता, निशि शर्मा, कुसुम सक्सेना (प्राचार्य) आदि मौजूद रहीं।
अंत में आरती और प्रसाद वितरण हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.