8:55 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

गरुइया में जेसीबी से अवैध मिट्टी खनन का खेल जारी

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव गरुइया में अवैध मिट्टी खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रालियों की मदद से खुलेआम मिट्टी खोदकर उसे आसपास के प्लॉटों में डाला जा रहा है। शिकायतों के बावजूद खनन माफिया बेखौफ होकर इस धंधे को अंजाम दे रहे हैं।

शुक्रवार देर रात भी गांव के बीच जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई कर ट्रैक्टर-ट्रालियों के जरिए उसे अन्य स्थानों पर डाला जा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही खनन में लगे लोग जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को खाली स्थान ही मिला ग्रामीणों का कहना है कि गरुइया में काफी समय से रात के वक्त जेसीबी मशीनों से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। इससे गांव की जमीनों को नुकसान हो रहा है और कई जगह गड्ढे बन गए हैं। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा, जिससे खनन करने वालों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, ताकि गांव की जमीनों को हो रहे नुकसान को रोका जा सके।

 

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.