6:19 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव दहेमू के जंगल में अचानक लगी आग

सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर पाया बामुश्किल काबू।

उझानी बदांयू 14 मार्च।

आज दोपहर एक बजे के आस-पास दहेमू के जंगल में अचानक आग लग गई। बताते हैं रकोई राहगीर जलती बीड़ी फेंक गया होगा ,उसी से आग लग गई।
देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया ग्रामीणों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया मगर कामयाब ना हो सके।

ग्रामीणों ने कछला चौकी पुलिस को सूचना दी, पुलिस की सूचना पर पहुंची फायरबिग्रेड व दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताते हैं आग से जंगल के काफ़ी हिस्से के पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो गए। सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर जाना मुनासिब नहीं समझा। अगर समय रहते आग पर काबू ना किया जाता तो काफी किसानों के खेतों में खड़ी गेंहू व सरसों की फसल जल जाती।

विज्ञापन एक्सप्रेस