प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मसौद पेज़ेश्कियाँ से की बातचीत, क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर जताई चिंता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत कर क्षेत्र में बढ़ते तनाव, आम लोगों की जान जाने और नागरिक ढांचे को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उत्पाद व ऊर्जा की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखना भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने शांति और स्थिरता के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मौजूदा स्थिति का समाधान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से ही संभव है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
