।
उझानी बदांयू 12 मार्च।
पंडित वंशीधर मेमोरियल अकादमी में आज छात्र छात्राओं ने सरदार कोल्ड स्टोर का शैक्षणिक भ्रमण किया । प्रोपराइटर पुलकित सिंह जी ने लंबे समय तक सब्ज़ियां फल और खाद्य पदार्थ कोल्ड स्टोर में कैसे सुरक्षित रखे जाते हैं तथा इसके लिए किस गैस की आवश्यकता पड़ती है इस बात की जानकारी बच्चों को दी ।



इस भ्रमण के दौरान बच्चों ने कोल्ड स्टोरेज के विभिन्न भाग जैसे कंप्रेसर , कंडेंसर और इवेपोरेटर के बारे मे भी जानकारी ली ।
विद्यालय के प्रबंधक अवनीश कुमार एवं प्रधानाचार्य रूपा रानी ने अपने पूरे विद्यालय परिवार की ओर से उनका आभार प्रकट किया। इस मौके पर शिवम शर्मा ,उत्तम शर्मा, रोहित सक्सैना आदि का विशेष सहयोग रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
