5:05 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

शिकारियों को ग्रामीणों ने दौड़ाया पुलिस के पहुंचने से पहले भागे शिकारी

कुंवर गांव ।थाना कुंवर गांव क्षेत्र के गांव बाबट मोगर के बीच जंगल में जंगली सुअरों का शिकार करने के लिए विसौली क्षेत्र के कुछ शिकारी महिन्द्रा पिकप गाडी से आकर शिकार कर रहे थे ग्रामीणों के मुताबिक शिकारियों ने तीन जंगली सुअरों को खेत में शिकार कर दबोच लिया। शिकार के दौरान जगंल में खडी किसानों की गेहूं की फसल भी नष्ट हो गई ग्रामीणों को जब जानकारी हुई तो वह एक राय होकर मौके पर पहुंच गए और शोर शराबा कर शिकारियों को घेर लिया अपने को घिरता फंसता देख शिकारी मौका पाकर चार शिकारी गाडी लेकर फरार हो गये तीन शिकारियों को मौके पर ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकडने की कोशिश की तो वह गन्ने के खेत घुसकर दूसरे रास्ते से फरार हो गए ग्रामीणों ने पकडे गये तीन जंगली सुअरों को जंगल में छोड़ा ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले शिकारी मौके से भाग गए पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के व्यान दर्ज कर वापस चली गई

इस संबंध में ग्राम प्रधान भीमसेन सागर ने वताया कि गांव मे शिकारियों के आने चर्चा तो सुनी है आगे की जानकारी मुझे नहीं है

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.