1:28 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का चौथा दिवस सम्पन्न

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर के चौथे दिन की मुख्य थीम “विधिक साक्षरता” रही। इस अवसर पर छात्राओं को विधिक साक्षरता के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उन्हें उनके कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों तथा विभिन्न परिस्थितियों में स्वयं को कानूनी रूप से सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही छात्राओं को यह भी बताया गया कि जागरूकता ही सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है और प्रत्येक छात्रा को अपने अधिकारों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। शिविर के अंतर्गत स्वयंसेविकाओं द्वारा क्षेत्र में “मतदाता जागरूकता सर्वेक्षण” भी किया गया। उन्होंने लोगों को मतदान के अधिकार एवं मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए मतदाता मतदान सर्वे प्रस्तुत किया।
इसके अतिरिक्त स्वयंसेविकाओं ने आसपास की महिलाओं को भी उनके कानूनी अधिकारों के विषय में जानकारी दी तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

जिला संवाददाता सौम्य सोनी की रिपोर्ट —

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.