बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र के ब्राह्मपुर मोहल्ले में पत्नी से घरेलू विवाद के बाद 30 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। ब्राह्मपुर निवासी शिवकुमार साहू की सोमवार सुबह मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक, शिवकुमार का पिछले चार दिनों से पत्नी से विवाद चल रहा था। रविवार शाम दुकान पर भी फोन पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद वह घर पहुंचा, जहां फिर विवाद होने पर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए और बाद में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार सुबह करीब पांच बजे उसने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में जहर के लक्षण मिलने के बाद बिसरा सुरक्षित रखकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। युवक मोहल्ला नेकपुर में छोटी किराना दुकान चलाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

