2:19 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

दवाई लेने गई 13 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

 

परिजनों के अनुसार किशोरी तीन मार्च को सुबह करीब 11 बजे दवाई लेने के लिए कुंवरगांव बाजार आई थी, लेकिन काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी। जब परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसका कहीं पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि गांव का ही एक युवक उसे अपने साथ ले गया है। दोनों के बीच पहले से बातचीत होने की बात भी सामने आई है, जिससे परिजन और अधिक चिंतित हैं।थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश देकर किशोरी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

 

विज्ञापन एक्सप्रेस