1:31 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, पत्नी जेल भेजी, प्रेमी फरार

अमरोहा में पति की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी कल्लो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसका प्रेमी बबलू अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस पूछताछ में कल्लो ने बताया कि घटना वाली रात वह अपने प्रेमी बबलू के साथ घर पर थी। इसी दौरान उसका पति ओमपाल अचानक घर आ गया, जिसके बाद विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों ने मिलकर ओमपाल की हत्या कर दी।

हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपियों ने शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस