5:05 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप- पुलिस जांच में जुटी

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव हरीनगला में एक महिला ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव हरीनगला निवासी विमला पत्नी राजेश ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वृहस्पतिवार शाम वह अपनी सास कृष्णा देवी के साथ घर पर मौजूद थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेतों पर काम करने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही वीरपाल उनके घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए पकड़ने लगा।

पीड़िता के अनुसार शोर मचाने पर उसकी सास मौके पर पहुंच गईं, जिस पर आरोपी उन्हें धक्का देकर वहां से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब परिवार के अन्य सदस्य खेतों से वापस लौटे तो महिला ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी।

आरोप है कि जब पीड़िता थाने तहरीर देने जा रही थी, तभी रास्ते में आरोपी के भाई ने उसे रोककर गाली-गलौज की और शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।

पीड़िता ने देर शाम थाना पहुंचकर दोनों भाइयों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.