प्रेमी ने की BKU महिला विंग जिलाध्यक्ष की हत्या, जंगल से मिला कंकाल
श्रावस्ती में भारतीय किसान यूनियन (BKU) महिला विंग की जिलाध्यक्ष आंचल मिश्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 17 फरवरी से लापता आंचल मिश्रा का कंकाल जंगल से बरामद हुआ है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आंचल के प्रेमी सूरज वर्मा ने ही उसे बहाने से जंगल में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी थी। महिला के पति संतोष मिश्रा को पहले से शक था। जांच के दौरान आंचल और सूरज दोनों के मोबाइल फोन की लोकेशन एक ही जंगल में मिली।
इसके बाद पुलिस ने सूरज वर्मा को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि वह आंचल को बहाने से जंगल ले गया और वहीं उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से आंचल का कंकाल, साड़ी और चूड़ियां बरामद की हैं।
आरोपी के अनुसार, आंचल उस पर लगातार पैसों के लिए दबाव बना रही थी और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। इसी से परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
