12:16 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

टेंपो का पहिया निकलने से हादसा, युवक का पैर टूटा पुलिस ने निजी वाहन से जिला अस्पताल में कराया भर्ती

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के आंवला–बदायूं मार्ग पर वृहस्पतिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गांव बादल के पास चलते टेंपो का अचानक पहिया निकल जाने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक अन्य सवारी को भी चोटें आईं।

 

जानकारी के अनुसार गांव असिर्स निवासी रमन पुत्र रमेश अपने चाचा राकेश के साथ होली मिलने अपनी बुआ के घर जा रहे थे। दोनों कुंवरगांव से बदायूं की ओर जा रहे टेंपो में सवार हुए थे। जैसे ही टेंपो गांव बादल के पास पहुंचा, अचानक उसका एक पहिया निकल गया। पहिया निकलते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टेंपो सड़क पर पलट गया।

 

हादसे में रमन टेंपो के नीचे दब गए, जिससे उनका एक पैर टूट गया। वहीं टेंपो में सवार दुलार सिंह निवासी प्रहलादपुर भी घायल हो गए। टेंपो को दुगरैय्या निवासी सालिम चला रहा था।

 

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआई सुकेंद्र सिंह ने तत्परता दिखाते हुए घायल रमन को निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लिया

हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.