12:32 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली: विधायक आशुतोष मौर्य के आवास पर उमड़ा जनसैलाब, ‘होली मिलन’ में घुली अपनत्व की मिठास

बिसौली। रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” के आवास पर ‘होली मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की जनता के साथ विधायक ने जमकर खुशियां साझा कीं।
बुधवार दोपहर आयोजित इस कार्यक्रम में बिसौली विधानसभा क्षेत्र के तमाम गांवों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्रीय नागरिक पहुंचे। विधायक आशुतोष मौर्य ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आए हुए प्रत्येक व्यक्ति का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने बारी-बारी से सभी से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं और बड़ों का आशीर्वाद लिया।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित इस मिलन समारोह में विधायक ने स्वयं उपस्थित लोगों को गुजिया खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम के दौरान आवास पर ‘होली है’ के जयघोष और लोकगीतों के बीच आपसी भाईचारे का अनूठा नजारा देखने को मिला।
विधायक आशुतोष मौर्य ने इस अवसर पर कहा कि होली का पर्व आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और प्रेम बांटने का संदेश देता है। उन्होंने बिसौली क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस