।

उझानी बदांयू 5 मार्च।
जिले में होलिका दहन के अवसर पर इस वर्ष भी लकड़ी व उपलों का अच्छा-खासा कारोबार हुआ है। अनुमान के अनुसार करीब 70 लाख रुपये की लकड़ी व उपलों की बिक्री हुई। होलिका दहन के लिए लगभग 10 हजार कुंतल लकड़ी की खपत दर्ज की गई।
जिले में लगभग 2422 चिह्नित स्थलों पर होलिका दहन किया गया। प्रत्येक स्थल पर औसतन छह क्विंटल लकड़ी के साथ उपलों का भी प्रयोग किया गया। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कई स्थानों पर पहले से लकड़ी एकत्रित की गई थी, जबकि बड़ी मात्रा में लकड़ी बाजार से खरीदी गई।
व्यापारियों के अनुसार पेड़ों की टहनियों वाली लकड़ी के दाम करीब 700 रुपये से 800 प्रति क्विंटल रहे, जबकि उपले 200 रूपये से 300 रुपये प्रति सेकडा के हिसाब से बिके।
त्योहार से एक-दो दिन पहले मांग बढ़ने के कारण लकड़ी की मंडियों में अच्छी चहल-पहल रही। कारोबारियों का कहना है कि होलिका दहन उनके लिए वर्ष का प्रमुख सीजन होता है। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग लकड़ी खरीदने पहुंचते हैं, जिससे कारोबार में तेजी आती है। लकड़ी कारोबारी मुहम्मद इलयास ने बताया कि इस साल कारोबार मौसम साफ होने के चलते अच्छा रहा है।
राजेश वार्ष्णेय एमके।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

