1:25 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

होली पर्व पर पुलिस रही अलर्ट, ग्राम पड़ोलिया में दिए दिशा-निर्देश, वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां

कुंवरगांव। रंगों के पावन पर्व होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना कुंवरगांव पुलिस द्वारा क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में ग्राम पड़ोलिया में थाना अध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर ग्रामवासियों को होली पर्व के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि त्योहार को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त होली के शुभ अवसर पर थाना अध्यक्ष राजेश कौशिक एवं पुलिस टीम द्वारा कुंवरगांव स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ त्योहार की खुशियां साझा की । पुलिस टीम ने वृद्धजनों को गुजिया, मिठाई, रंग-गुलाल एवं फल आदि वितरित किए। इस दौरान बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने पुलिस प्रशासन के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की।

पुलिस प्रशासन ने संदेश दिया कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जिसे सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.