5:49 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

डॉ.हृदेश यादव ने एम0 जे0 पी0 रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा

समाजवादी पार्टी के नेता तथा छात्रसंघ महामंत्री डॉ.हृदेश यादव ने प्रवजन प्रमाण पत्र तथा अनंतिम प्रमाण पत्र के शुल्क की बढ़ोत्तरी के विरोध में एम0 जे0 पी0 रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रवजन प्रमाण पत्र (migration certificate) तथा अनंतिम प्रमाण पत्र (provisinal degree certificate) का पूर्व में ऑफलाइन शुल्क क्रमशः दो सौ रुपये तथा तीन सौ रुपये था वहीं अब इसे बढ़ाकर ऑनलाइन एक हजार रुपये कर दिया गया है,जो कि इन प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने वाले पूरे मंडल के हजारों छात्रों के साथ अन्याय है।
उन्होंने आगे कहा कि हम सभी समाजवादी साथी यह मांग करते हैं कि इस अवैध वृद्धि को तुरंत समाप्त किया जाए तथा छात्र हित में इन प्रमाण पत्रों को ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों प्रकार से प्राप्त करने की सुविधा प्रदान की जाए।
इस मौके पर करण,मुकेश, गजेंद्र कुर्मी, रवि पंडित, विक्रांतपाल, मंजीत, अनिकेत,अनुराग, संजय, आदि लोग मौजूद रहे।।

विज्ञापन एक्सप्रेस