5:49 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पर आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत

बदांयू में भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पर आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत।

बदांयू 26 फरवरी।

बदायूं में भाकियू भानु के युवा जिलाध्यक्ष अतुल तोमर व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुजरिया थाने की थानाध्यक्ष ज्योति सिंह ने आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है, आरोप है कि एक धोखाधड़ी के आरोपी की सिफारिश को वह 19 फरवरी को मुजरिया थाने आऐ थे।

विना परमीशन के उन्होंने थाना निरीक्षण का वीडियो सार्वजनिक किया था जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाता दिखाई देता है।
जिसमें खामियां दिखाई गई थीं। यह मामला बदायूं जिले के मुजरिया थाने का है, जहां भाकियू युवा जिलाध्यक्ष ने थाना निरीक्षण के दौरान कुछ खामियों को उजागर किया था।

विज्ञापन एक्सप्रेस