यादव जी की लव स्टोरी’ के विरोध में विश्व यादव परिषद का प्रदर्शन
पदाधिकारियों ने बिल्सी बाजार में निकाला पैदल मार्च
बिल्सी। नगर में विश्व यादव परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ‘यादव जी की लव स्टोरी’ नामक फिल्म का विरोध करते हुए बुधवार को गांधी पार्क से बिल्सी तहसील तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह को सौंपा। परिषद के डॉ. एसडी यादव ने कहा कि यादव समाज इस प्रकार की फिल्म का पुरजोर विरोध करता है। उनका आरोप था कि इस तरह की फिल्में समाज में सौहार्द बिगाड़ने का कार्य करती हैं। उन्होंने फिल्म के निर्माण से जुड़े लोगों पर कार्रवाई करने और फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। सपा नेता चेतन यादव ने कहा कि जातिवाद पर आधारित फिल्मों पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए, क्योंकि इससे समाज में अशांति फैलती है। प्रदर्शन के दौरान परिषद के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
