वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा आगामी पर्व होली,रमजान माह,जुमे की नमाज,नवरोज तथा ईद-उल-फितर को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस लाइन में जनपद के सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया ।

आज दिनांक 25.02.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित स्वामी विवेकानन्द हॉल में आगामी पर्व रमजान माह,होली,जुमे की नमाज,नवरोज तथा ईद-उल-फितर को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया । पीस कमेटी मीटिंग में सभी सम्भ्रान्त व्यक्तियों व धर्मंगुरुओं से आगामी त्यौहारों को आपसी भाईचारे,सौहार्दपूर्ण वातावारण और समन्वय के साथ मनाने की अपील की गयी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ ने द्वारा बताया गया कि दोनों समुदाय के लोग आपस में मिलजुलकर शान्ति व सौहार्द के साथ अपने-अपने त्यौहारों को मनाएं । कार्यक्रम के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आये हुए धर्म गुरुओं एवं संभ्रान्त व्यक्तियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में निकलने वाले जुलूस, शोभायात्रा, मेले आदि के बारे में अवगत कराया तथा विगत वर्षों में हुए कार्यक्रमों एवं आगामी त्यौहार के सम्बन्ध में अपने अपने विचार प्रकट किये तथा अपने अपने धर्म के व्यक्तियों से मिलजुलकर शान्ति एवं सौहार्द से त्यौहार मनाने का आह्वान किया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा पीस कमेटी मीटिंग में प्रतिभाग करने वाले सभी व्यक्तियों से अपील की गई कि सभी लोग एक-दूसरे के धर्म की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखें तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़नें की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों / किसी भी प्रकार की आपराधिक, अवांछित गतिविधियों के दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे । किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें बल्कि अफवाहों की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें । साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ /गलत /अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें तथा ऐसे कमेंट न करें जिससे किसी व्यक्ति / सम्प्रदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हों । पीस कमेटी की मीटिंग में ए.डी.एम. (ई) श्री अरूण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया,अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, समस्त एसडीएम,समस्त क्षेत्राधिकारीगण तथा समस्त थाना प्रभारी एवं अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
