सिविल लाइन पुलिस द्वारा 03 वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं, डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मु0अ0स0-55.02026 धारा 191(2)/115(2) में वांछित 03 अभियुक्तगण 1.भूपेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र हेमेन्द्र 02. उदय प्रताप सिंह पुत्र राजप्रताप सिहं उर्फ राजू 03. विश्वप्रताप सिंह पुत्र ओमप्रताप सिंह निवासीगण गौतरापट्टी नरपत रमसी थाना उसांवा जनपद बदायूं को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
घटना का विवरण- दिनांक 13.02.2026 को वादी श्री कालीचरन पुत्र रमेश चन्द्र निवासी ग्राम जवहारपुर थाना सिविल लाइन जनपद वदायूँ ने थाना सिविल लाइन , बदायूँ पर लिखित तहरीर दी थी जिसके आधार पर थाना सिविल लाइन पर मु0अ0स0-55.02026 धारा 191(2)/115(2) बीएनएस बनाम 1.भूपेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र हेमेन्द्र सिंह 02. उदय प्रताप सिंह पुत्र राजप्रताप सिहं उर्फ राजू 03. विश्वप्रताप सिंह पुत्र ओमप्रताप सिंह निवासीगण गौतरापट्टी नरपत रमसी थाना उसांवा जनपद बदायूं के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। आज दिनाँक 24.02.2026 को थाना सिविल पुलिस द्वारा उपरोक्त 03 अभियुक्तगण को अलापुर रोड रिलाइन्स पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com