6:40 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

दिव्यांग के प्लाट पर कब्जे का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव सिगोई निवासी विजय सिंह पुत्र धर्मसिंह ने अपने प्लाट पर अवैध कब्जे की आशंका जताते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गांव में आंवला–बदायूं मार्ग पर उनका 126 वर्ग मीटर का प्लाट स्थित है, जिसका बैनामा वर्ष 2015 में गांव के हरीश कुमार, सतीश कुमार व पप्पू से अपनी पत्नी सरोज के नाम कराया था।

विजय सिंह दोनों हाथों से दिव्यांग हैं। उनका आरोप है कि पड़ोसी खेत मालिक ने उक्त प्लाट को गांव के पूर्व प्रधान व बीडीसी पातीराम को बेच दिया। अब पातीराम जबरन प्लाट पर कब्जा कर मकान निर्माण कराने की कोशिश कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार मौके पर ईंटें और अन्य निर्माण सामग्री भी डलवा दी गई है, जिससे किसी भी समय निर्माण कार्य शुरू होने की आशंका है।

 

पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्रार्थना पत्र देकर अवैध कब्जा रुकवाने और उचित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.