2:32 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

अखंड रामायण समापन के बाद मंदिर में हंगामा, तोड़फोड़ का आरोप

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के कैली गांव में सोमवार को आयोजित अखंड रामायण पाठ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दिनभर भक्ति, भजन और श्रद्धा का माहौल रहा तथा शाम को विधि-विधान से समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के कुछ ही समय बाद मंदिर परिसर में कथित रूप से हंगामा और तोड़फोड़ की घटना सामने आई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव निवासी अमनेश और उसका भाई राजकुमार शराब के नशे में मंदिर परिसर में पहुंच गए और वहां रखी व्यास गद्दी को उलट दिया। साथ ही जनरेटर व विद्युत लाइटों में भी तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति संभाली।

आयोजन समिति से जुड़े अतुल सिंह, विजय सिंह, नन्हे, महावीर सहित अन्य ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि धार्मिक आयोजन के तुरंत बाद इस तरह की घटना से लोगों की आस्था आहत हुई है।

थाना पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस