3:50 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

दस लाख की चोरी’ की सूचना से मचा हड़कंप, बाद में पीड़ित मुकरा

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव दुगरैय्या में बीती रात एक मकान से करीब दस लाख रुपये की चोरी की सूचना डायल 112 पर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी वारदात की खबर मिलते ही डायल 112 टीम के साथ थाना प्रभारी राजेश कौशिक पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए। सूचना के अनुसार चमन पुत्र जमालुद्दीन ने पुलिस को बताया कि परिवार के लोग रिश्तेदारी में गए थे और घर बंद था। रात करीब दस बजे लौटने पर घर के अंदर सामान, कपड़े और बक्से बिखरे मिले, जिससे चोरी की आशंका जताई गई। इसी आधार पर पुलिस को बड़ी रकम चोरी होने की सूचना दी गई। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचने और गांव में देर रात तक जांच-पड़ताल चलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि कुछ ही देर बाद मामला पलट गया और पीड़ित अपने ही बयान से मुकर गया। उसने कहा कि करीब 25 हजार रुपये दूसरी जगह रखे मिले हैं और किसी बड़ी चोरी की पुष्टि नहीं हुई। घटना के अचानक बदले रुख के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि बिना ठोस पुष्टि के बड़ी चोरी की चर्चा फैलने से क्षेत्र में अनावश्यक अफरातफरी मच गई। वहीं पुलिस की ओर से मामले में स्पष्ट आधिकारिक बयान सामने नहीं आ सका। फिलहाल गांव में चर्चा का बाजार गर्म है और लोग पूरी घटना को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव दुगरैय्या में बीती रात एक मकान से करीब दस लाख रुपये की चोरी की सूचना डायल 112 पर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी वारदात की खबर मिलते ही डायल 112 टीम के साथ थाना प्रभारी राजेश कौशिक पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए। सूचना के अनुसार चमन पुत्र जमालुद्दीन ने पुलिस को बताया कि परिवार के लोग रिश्तेदारी में गए थे और घर बंद था। रात करीब दस बजे लौटने पर घर के अंदर सामान, कपड़े और बक्से बिखरे मिले, जिससे चोरी की आशंका जताई गई। इसी आधार पर पुलिस को बड़ी रकम चोरी होने की सूचना दी गई। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचने और गांव में देर रात तक जांच-पड़ताल चलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि कुछ ही देर बाद मामला पलट गया और पीड़ित अपने ही बयान से मुकर गया। उसने कहा कि करीब 25 हजार रुपये दूसरी जगह रखे मिले हैं और किसी बड़ी चोरी की पुष्टि नहीं हुई। घटना के अचानक बदले रुख के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि बिना ठोस पुष्टि के बड़ी चोरी की चर्चा फैलने से क्षेत्र में अनावश्यक अफरातफरी मच गई। वहीं पुलिस की ओर से मामले में स्पष्ट आधिकारिक बयान सामने नहीं आ सका। फिलहाल गांव में चर्चा का बाजार गर्म है और लोग पूरी घटना को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.