10:57 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान – जानवरों के लिए घास काटने गई लड़की लापता

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग लड़की लापताः जानवरों के लिए घास काटने गई थी, पिता ने पड़ोसी युवक पर लगाया आरोप।

सहसवान (बदायूं)सहसवान कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की लापता हो गई है। लड़की के पिता ने पड़ोसी युवक पर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। यह घटना 5 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 15-16 वर्षीय बेटी रोज की तरह जानवरों के लिए घास काटने गई थी। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

तलाश के बाद घर लौटने पर पिता को पता चला कि उनका पड़ोसी युवक उनकी बेटी को अपने साथ कहीं भगा ले गया है। लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि युवक के पिता और भाई ने भी इस काम में उसका सहयोग किया है।

पिता के अनुसार, जब उन्होंने युवक के परिवार से अपनी बेटी के बारे में पूछा, तो उन्होंने धमकी देना शुरू कर दिया। आरोपी परिवार के मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं।

इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

\रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस