।
उझानी बदांयू 13 फरवरी।
पीलीभीत के मौहल्ला शेर मौहम्मद के रहने वाले मुशाहिद(२२) पुत्र आबिद, मौहम्मद अहमद(50) पुत्र नजीर अहमद, हामिद(35) पुत्र मखसूद, तहसीन(15) पुत्र जाहिद, आबिद (60)पुत्र अली हसन व ताजमुहम्मद (43) बुलंदशहर उर्स में शामिल होकर अपने घर ईको कार से पीलीभीत जा रहे थे।
कार सवार जायरीन जैसे ही उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ा नरसिंहपुर के पास पहुंचे तभी ईको कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
कार में सवार सभी जायरीन घायल हो गए। हादसे के बाद भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com