10:15 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

इस्लामियां कालेज के बच्चों को लगाया गया खसरे का टीका,स्वास्थ्य के प्रति बच्चों को किया जागरूक

इस्लामियां कालेज के बच्चों को लगाया गया खसरे का टीका
स्वास्थ्य के प्रति बच्चों को किया जागरूक
बिल्सी। नगर के इस्लामिया इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी के नेतृत्व में खसरा उन्मूलन अभियान के तहत टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एएनएम सरोज द्वारा कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं को खसरे की वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण को लेकर बच्चों में उत्साह देखा गया और उन्होंने पूरे सहयोग के साथ टीका लगवाया। विद्यालय के जीवविज्ञान विषय के अध्यापक अरुण कुमार ने छात्र-छात्राओं को खसरे के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खसरा एक संक्रामक बीमारी है, जो वायरस के माध्यम से फैलती है। इसके प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, खांसी, जुकाम, आंखों में लालिमा और शरीर पर लाल चकत्ते शामिल हैं। समय पर टीकाकरण से इस बीमारी से बचाव संभव है। प्रधानाचार्य अंबुज वार्ष्णेय ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कैलाश चंद्र सक्सेना, मोहित यादव, असफिया खान, राधा, शिवांगी सागर, खुशबू खान, मारिया राईन सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस