।
उझानी-बदांयू
12 फरवरी ।
एपीएम (पीजी )कॉलेज उझानी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय एक दिवसीय शिविर में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया l ग्राम सरोरा में डॉ शुचि गुप्ता ने व ग्राम गंगोरा में डॉ जितेंद्र सिंह राणा ने नशा मुक्ति अभियान के तहत रैली निकाली, व गांव के लोगों को जागरूक किया,स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं ने दीवारों पर स्लोगन भी लिखे, व गांव के लोगों को समझाया कि नशे की लत से घरेलू हिंसा अपराध गरीबी और सामाजिक विघटन बढ़ रहे हैं साथ ही साथ यह हमारे शरीर में लिवर सिरोसिस कैंसर मानसिक विकार और हृदय रोग जैसी बीमारियों को जन्म देते हैं ।
भारत को नशा मुक्त करने के लिए सबसे जरूरी यह है कि हम स्वयं इसके प्रति जागरूक बने तथा इसे अपनी जिम्मेदारी समझ कर अपने आसपास के वातावरण तथा अपने समाज को इस समस्या से मुक्त कराएं ।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com