।
बदांयू 12 फरवरी।
इस बार सहालग का दौर शुरू हो गया है बर्तन कारोबार तेज हुआ है लेकिन इस बार पारंपरिक धातु तांबा व पीतल की महंगाई से यह बिक्री कम हो रही है। जबकि एल्यूमीनियम व नान स्टिक बर्तनों की बिक्री बढ़ी है।
मुख्यालय के बड़े बर्तन कारोबारी राकेश वर्मा ने बताया कि तांबा के बर्तनों का भाव 1150 से बढ़कर 1500 रुपये किलो व पीतल 150 रुपये बढ़कर 950 रुपये किलो पहुंचने की वजह से सहालग में पारंपरिक बर्तन कम बिक रहे हैं।
पहले पीतल की थाली, कलश के साथ लोग बेटी की विदाई में पीतल, फूल व तांबे के परंपरागत बर्तनों की खरीद अधिक करते थे। लेकिन अब महंगाई के कारण यह नाममात्र के बिक रहे हैं।
सिर्फ पीतल का हल्का कलश व हल्की थाली ही लोग रस्मों के लिए सहालग वाले घरों में खरीद रहे हैं।
राजेश सक्सेना ने बताया कि तांबा व फूल के बर्तनों की बिक्री घटी है लेकिन एल्यूमीनियम व नान स्टिक बर्तनों की बिक्री बढ़ी है। उक्त बर्तनों का रेट पूर्ववत है साथ ही यह उपयोग में भी आसान हैं। इसलिए इनकी बिक्री अधिक है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com