बिल्सी । बदायं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका
मिला। पुलिस ने मौके पर पहंचकर शव को कब्जे में
लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की
जाच शूरू कर दी गई है।
मृतका की पहचान सिरासौल गांव निवासी राकेश की
बेटी उजाला (22) के रूप में हुई है। उसका विवाह बीते
जून माह में गुधनी गांव निवासी एक युवक से हआ था
उजाला का पति हरियाणा में मजद्ररी करता है। वह
अपनी सास चंद्रकली और एक छोटी बच्ची के साथ घर
पर रहती थी।
बुधवार को सास चंद्रकली मिर्च तोड़ने के लिए खेत पर
गई हई थीं, जबकि बच्ची घर में खेल रही थी। जब बच्ची
खेलकर घर लौटी,तो उसने कमरे का दरवाजा अंदर
से बंद पाया। दरवाजा खोलने के कई प्रयास किए गए
लेकिन वह नहीं खला।
इसके बाद मृतका के भाई प्रदीप को सूचना दी गई
प्रदीप बधवार रात मौके पर पहंचे और दरवाजा तोडा
अंदर उजाला का शव फंदे पर लटका हुआ मिला।
तत्काल बिल्सी पूलिस को घटना की जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही सीओ सुनील कुमार, नायब तहसीलदार
बदन सिंह यादव और कोतवाल बिल्सी मनोज कुमार
घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिल्सी के सीओ सुनील कमार सिंह ने बताया कि शव
को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की
गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि
परिजनों से प्रार्थना पत्र मिलने के बाद आगे की कार्रवाई
की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

