12:58 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

आंगनवाड़ी बहनों का देश भर में शोषण- मिथिलेश कुमारी

बदायूं 9 फरवरी उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी श्रमिक संघ एटक संगठन की जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमारी जिला उपाध्यक्ष ममता भदोरिया राजेश्वरी पाल विनोद कुमारी पूनम सक्सेना आदर्श लता भारती के द्वारा 12 फरवरी राष्ट्रीय आवाहन पर बदायूं में मालवीय आवास गृह पर संयुक्त रूप से देश भर में जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपेंगे
जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमारी ने कहा आंगनवाड़ी बहनों का देश भर में सबसे ज्यादा शोषण हो रहा है मानदेय के नाम पर घोर अपमान किया जा रहा है
विगत 10 वर्षों से कोई भी मानदेय में वृद्धि नहीं हुई
कई विभागों का काम देकर मानसिक शोषण हो रहा है आंगनबाड़ी बहनों से उन्होंने आवाहन किया जिले भर से हर ब्लॉक हर तहसील ग्राम व शहर से 12 फरवरी के लिए मालवीय आवास गृह ज्यादा संख्या में पहुंचे यह आंदोलन एक दिवसीय पूरे देश भर में विभिन्न संगठन कर रहे हैं
इस अवसर पर जिले की वरिष्ठ उपाध्यक्ष ममता भदोरिया ने कहा संगठन में ही शक्ति होती है आखिर कब तक आवाज के लिए चुप कर कर बैठे रहेंगे आंगनबाड़ी बहनों का हाल बंधुआ मजदूर से भी ज्यादा बुरा हाल है
पढ़ी-लिखी नारी 6000 मानदेय पर काम कर रही है सभी कर्मचारी अधिकारी माननीय लोगों की कई गुनी वेतन बढ़ाए गए परंतु हम आंगनबाड़ियों को विगत 10 सालों में एक पैसा भी वृद्धि नहीं हुई है
सरकार का नारा पढ़ी लिखी नारी है खोखला साबित हुआ
पढ़ी लिखी नारी को बना दिया बेचारी इस अवसर पर प्रेमलता चौहान संगीता गीता सक्सेना रामरती देवी मनोरमा शर्मा सर्विस शर्मा मिथिलेश पटेल सबीना मुमताज सुजेतामिश्रा आदि लोग मौजूद रहीं

विज्ञापन एक्सप्रेस