।
उझानी-बदांयू 9 फरवरी।
दो दिन से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले चार दिनों से दोपहर के समय तेज धूप निकलने के कारण दिन में तापमान सामान्य से अधिक महसूस किया जा रहा है। बदलते मौसम के असर से लोगों ने दोपहर के वक्त गर्म कपड़ों से दूरी बनानी शुरू कर दी है। सुबह-शाम की ठंडक अब भी बनी हुई है।
तेज धूप के कारण बाजारों और सड़कों पर दिन में चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानों के बाहर अलाव भी अब कम ही जलते दिखाई दे रहे हैं।
सुकेश कुमार, राजेश चतुर्वेदी, विवेक कुमार बताते हैं कि दोपहर के तापमान में अचानक बढ़ोतरी होने से लोग अब हल्के ऊनी कपड़े पहनने लगे हैं। कई लोग धूप का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।
इधर चिकित्सक इवा फरमान ने मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि सुबह-शाम की ठंड अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। ऐसे में दोपहर में गर्मी व रात में गिरते तापमान के बीच शरीर को संतुलित रखना जरूरी है। कहा कि इस तरह के मौसम में गुनगुने पानी का सेवन करें, सिर व कान को ढककर बाहर निकलें तथा गर्म कपड़ों का नियमित इस्तेमाल जारी रखें।
तापमान में उतार-चढ़ाव सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर व संक्रमण हो सकता है। इसलिए लोग लापरवाही न बरतें और मौसम के अनुरूप अपने पहनावे व दिनचर्या को बनाए रखें। मौसम बैज्ञानिक ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक दोपहर में धूप तेज रहने व सुबह व रात में हल्की ठंड बने रहने की संभावना है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

