।
उझानी-बदांयू 8 फरवरी।
नगर में आज सुबह 10.30 से बाजार खुलते ही जाम लग गया। एक साइड की सडक खुदी होने से वाहनों को निकलने में दिक्कत होते ही कछला रोड से लेकर स्टेशन रोड, बिल्सी रोड, बदांयू रोड पर लंबा जाम लग गया। राहगीरों को रास्ता बदल कर गली-मोहल्लों से होकर निकलना पड़ा।
ज्ञात रहे शहर में अब जाम आम बात हो गई है। पूरे शहर की एक साइड की सड़कों को जल निगम ने पाइप डालने के बाद खोदकर छोड देने से जगह कम बचती है। इससे भी बाज़ार की सड़कों पर जाम आम बात हो गई है।उस पर दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर किया अतिक्रमण उससे आगे ग्राहकों की बेतरतीब खड़ी बाइक जाम लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।
जाम का आलम यह है कि बाजार की सड़कों से पैदल निकलना दुश्वार है। घंटाघर चोराहा व हलवाई चौक पर खड़े होमगार्ड के जवान हो या पुलिसकर्मी सिर्फ शो-पीस नजर आते हैं। यातायात पुलिस सिर्फ बाइपास पर चालान करने में व्यस्त रहती है उसे शहर में लगने वाले जाम से कुछ लेना-देना नहीं। लोगों ने एसएसपी से मांग की है कि शहर की इस जाम की गंभीर समस्या से निजात दिलाने को यातायात पुलिस को निर्देशित कर समाधान कराएं।
राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com