अनुदेशकों के लिए सुप्रीम कोर्ट से बड़ी और ऐतिहासिक खुशखबरी सामने आई है। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने अनुदेशकों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए उन्हें ₹17,000 प्रतिमाह मानदेय दिए जाने का आदेश दिया है। साथ ही वर्ष 2017 से अब तक का पूरा एरियर भी देय होगा।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि समस्त बकाया राशि का भुगतान 6 माह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। यह निर्णय वर्षों से चले आ रहे अन्याय के खिलाफ न्याय की बड़ी जीत माना जा रहा है, जिससे प्रदेश भर के अनुदेशकों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस अवसर पर अनुदेशकों ने माननीय सुप्रीम कोर्ट के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया।
अनुदेशकों के हित में आए इस फैसले पर खुशी व्यक्त करने वालों में—विपिन पटेल (जिला मीडिया प्रभारी)वीरेश पटेल,मयंक राठौर,राहुल शर्मा,दुष्यंत राठौर,केशव पटेल
सहित अन्य अनुदेशक मौजूद रहे।
रिपोर्ट अनुज रस्तोगीकुंवरगाँव

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com