6:45 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

सोशल फाउंडेशन कानपुर की संस्था ने डॉ त्रिवेन्द्र सिंह को दिया वैस्ट शोधकर्ता सम्मान

सोशल फाउंडेशन कानपुर की संस्था ने डॉ त्रिवेन्द्र सिंह को दिया वैस्ट शोधकर्ता सम्मान।

उझानी-बदांयू 3 फरवरी।

कानपुर की सोशल रिसर्च फाउंडेशन ने एपीएम पीजी कॉलेज के प्रवक्ता डॉ.त्रिवेन्द्र सिंह को सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता पुरस्कार का सम्मान दिया है।

सोशल रिसर्च फाऊंडेशन कानपुर द्वारा देश के 16 उच्च शिक्षा के प्रोफेसर्स का सम्मान किया गया। डॉ. त्रिवेन्द्र सिंह ने अपने सभी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र भारतीय महिलाओं की राजनीतिक पृष्ठभूमि, सामाजिक विकास, राजनीतिक जागरूकता, राजनीतिक चेतना, शिक्षा, उनके प्रति भेदभाव, सामाजिक असमानता, आदि महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित रहे हैं।

अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिलाओं के गौरवान्वित इतिहास को डॉ त्रिवेन्द्र सिंह ने उत्कृष्ट रूप से अपने शोध ग्रन्थ में प्रस्तुत किया है। सोशल रिसर्च फाऊंडेशन के द्वारा प्रत्येक वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्वानों का सम्मान किया जाता है। इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता का पुरस्कार डॉ.त्रिवेन्द्र सिंह, सहायक प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग, एपीएम पीजी कॉलेज उझानी को देकर सम्मानित किया।

राष्ट्रीय सेमिनार में चर्चा के साथ ही साथ पूरे देश भर से 16 शिक्षकों को भी सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. त्रिवेंद्र सिंह को सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर समस्त महाविद्यालय परिवार ने उनको शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस