2:01 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, चार युवकों पर एफआईआर

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर धमकाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर कुंवरगांव पुलिस ने चार नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के परिजनों के अनुसार उनकी 15 वर्षीय बेटी कस्बा वजीरगंज स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है, जो प्रतिदिन साइकिल से स्कूल आती-जाती है। आरोप है कि रास्ते में गांव गरुईया निवासी अभिषेक पुत्र मुकेश, सोनू पुत्र देवसिंह, दीपांशु पुत्र मनोज एवं कौशल पुत्र रवेन्द्र उर्फ देवेन्द्र छात्रा पर फब्तियां कसते और अशोभनीय हरकतें करते थे। इससे छात्रा मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी।

परिजनों ने जब इस संबंध में आरोपित युवकों के परिजनों से शिकायत की, तो चारों युवक नाराज होकर पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए छात्रा और उसकी मां के साथ अभद्रता की तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

घटना से भयभीत परिजनों ने कुंवरगांव थाने में चारों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.