2:01 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बागरपुर में विधिवत पूजन के साथ होलिका स्थापना, प्रशासनिक पहल से कायम रही शांति

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव बागरपुर में रविवार को होलिका दहन की परंपरा की शुरुआत विधिवत पूजन-अर्चन के साथ की गई। लंबे समय से होलिका दहन स्थल को लेकर चले आ रहे विवाद को राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पहले ही सुलझा लिया गया था, जिसके चलते इस बार आपसी सहमति से वैकल्पिक स्थान पर होली स्थापित की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व वर्षों में होलिका दहन स्थल को लेकर अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती थी, जिससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो जाता था। लेकिन इस वर्ष प्रशासन की पहल से सभी पक्षों में सहमति बनी और रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से पूजन कर होली रखी गई।

ग्रामीणों का कहना है कि इस निर्णय से गांव में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे का वातावरण बना हुआ है। साथ ही यह भी तय किया गया है कि अब प्रत्येक वर्ष होलिका दहन चयनित स्थल पर ही किया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो।

ग्रामीणों ने राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से गांव में एकता की भावना मजबूत हुई है और सभी ग्रामीण उत्साह के साथ होली पर्व मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवरगाँव

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.