आसफपुर ( बदायूं ) – यूं तो उत्तर प्रदेश सरकार निराश्रित गौवंशों के संरक्षण के लिए पैसा पानी की तरह बहा रही है पर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों व सरकारी कर्मचारी सरकार की मंशा पर पानी फेरने में कोई खोट कसर नहीं छोड़ रहे ।
ऐसा ही मामला बदायूं जिले के आकांक्षी विकास खंड आसफपुर में स्थित गौवंश स्थल की हो रही दुर्दशा का सामने आया है ।
मीडिया के कैमरे में कैद प्रत्यक्ष तस्वीरों के मुताबिक शीतलहर के चलते स्थानीय गौवंश स्थल में बेहद कीचड़ व अव्यवस्थाओं के बीच निराश्रित गौवंश अपनी पीड़ा को बयां नहीं कर पा रहे हैं ।
हम आपको बता दें कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों व सरकारी मुलाजिमों की घोर लापरवाही के चलते गौशाला में कैद गौवंशों की पीड़ित आत्मा बेहद दुखित नजर आ रही है ।
बताया जा रहा कि यहां पर गौशाला में संबंधित केयर टेकर को भी गौवंशों की दयनीय दशा पर तनिक भी तरस नहीं आ रहा है ।
आसफपुर कस्बा में स्थित वृहद गौशाला की व्यवस्था कागजों पर भले ही चाहे जैसी हो पर धरातलीय स्तर पर यहां की व्यवस्था धड़ाम !
आसफपुर से दानवीर सिंह



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com