प्रधान ने गरीब महिलाओं व बुजुर्गों को ऊनी वस्त्र वितरित
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम बांस बरौलिया गांव में ग्राम प्रधान अर्चना तोमर द्वारा सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की गई। ग्राम प्रधान ने गांव की करीब 51 गरीब महिलाओं एवं 25 बुजुर्गों को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से ऊनी वस्त्रों का वितरण किया। ऊनी वस्त्र पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने ग्राम प्रधान के इस प्रयास की सराहना की। प्रधान अर्चना तोमर ने कहा कि गरीब, असहाय और बुजुर्गों की सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। आगे भी गांव में इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य लगातार किए जाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक फरवरी को श्याम गुणगान कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति संगीत के माध्यम से बाबा श्याम के गुणगान का आनंद लेंगे। इसके बाद दो फरवरी को गांव में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस मौके पर ओमकार सिंह तोमर, नरेंद्र कुमार सिंह, टीटू, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
