2:19 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी पुलिस ने शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

पुलिस ने शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बिल्सी। एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर बदायूं के दातागंज तिराहे के पास चाय की दुकान से अभियुक्त कासिम पुत्र बुध्दू निवासी ग्राम खेडा नवादा, थाना सिविल लाइन को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1986 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में बिल्सी और इस्लामनगर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस