2:05 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में नाम वापसी प्रक्रिया पूरी- 5 फरवरी को मतदान

बिसौली। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी प्रक्रिया पूरी हो गई। जिसमें पुस्तकालय पद पर प्रिंस सक्सेना ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। अब बाकी पदों पर 5 फरवरी को मतदान होगा।
एल्डर कमेटी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एड. दिनेश चंद्र शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी एड. प्राणभृत शर्मा, एड. कुलदीप यादव, एड. वीरपाल सिंह, एड. नन्दकिशोर राना ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शुक्रवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि को पुस्तकालय पद पर प्रिंस सक्सेना ने अपना परिचय वापस ले लिया है। अब बाकी पदों पर 5 फरवरी को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहसचिव एवं आडीटर पद के लिए आमने सामने की लड़ाई होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस