विकास क्षेत्र बिसौली के ग्राम सुजानपुर को जाने वाला मार्ग अत्यंत जर्जर है।इसमें गहरे गड्डे होने के कारण सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। सड़क किनारे दोनों ओर नाली नहीं होने से घरों का पानी सड़क पर एकत्रित होता रहता है। विद्यालय आने वाले छात्र छात्राओं का निकलना दूभर है। रानेट और साहनपुर से आने वाले छात्र छात्राओं को अत्यंत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क खराब होने के कारण आसपास के गांव से आने वाले बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं।अभिभावकों का कहना है कि उनके बच्चे कई बार पानी में गिर चुके हैं जिससे वो चोटिल हो चुके हैं। प्रशासन आँखें मूंदे बैठा है। ज्ञात रहे बिसौली से साहनपुर सुजानपुर रानेट मार्ग पिछले तीन वर्षों से अत्यंत जर्जर है। केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा भी इस सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग को पत्र लिख चुके हैं।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

