कुंवरगांव।
ब्लॉक संसाधन केंद्र सलारपुर पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पहले लिखित परीक्षा तथा इसके बाद समूहवार क्विज का आयोजन किया गया।
लिखित परीक्षा में संविलित विद्यालय यूसुफनगर के छात्र विनय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं समूह क्विज प्रतियोगिता में दिवाकर, मीनाक्षी, दीप्ति, दीपांजलि और अर्पित की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख पति श्री अनेकपाल द्वारा स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
क्विज प्रतियोगिता में एआरपी रुद्राक्ष उपाध्याय, सौरभ सिंह एवं अरविंद कुमार ने परीक्षक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी, जिला सह संयोजक प्रदीप गुप्ता तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री कुंवरपाल ने सभी विद्यार्थियों को विज्ञान किट वितरित कर प्रोत्साहित किया।
विजेता छात्र अब अभियान के अगले चरण में जनपद स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवरगाँव

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com