2:19 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के मार्गदर्शक वाईके सिंह के निधन पर शोकसभा

उझानी-बदांयू 28 जनवरी ।

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में रिटायर्ड शिक्षक वाईके सिंह के आकास्मिक निधन से विद्यालय परिवार शोक संतप्त है। विद्यालय में शोक सभा आयोजित हुई।

निदेशक निलांशु अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय वाईके सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। सभी के प्रति आपका सहानुभूति व्यवहार रहता था। आप सौम्य स्वभात के मालिक थे। आपने जिस कर्तव्य परायणता से विद्यालय का मार्गदर्शन किया, वह सदैव याद किया जाएगा। आपके निधन पर विद्यालय के प्रबंधतंत्र ने उनके प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए, इसे विद्यालय के लिए एक ऐसी क्षति बताया है जिसे पूरा नही किया जा सकता।
विद्यालय के प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्या व समस्त स्टाफ ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति कहा है तथा ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को इस क्षति से उबरने का धैर्य और साहस दे।

विज्ञापन एक्सप्रेस