3:39 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में सोमवार को 77 वां गणतंत्र दिवस बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भाषण, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सर्वप्रथम बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी। उनके हाथों में तिरंगा तथा जुबान पर देशभक्ति नारे सभी का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। प्रभात फेरी के पश्चात प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम दास व विद्यालय संरक्षक समिति के सदस्य गोपाल शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से ध्वज फहराया गया। बच्चों ने मंच पर भाषण, देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किए, जिन्होंने दर्शकों को भावुक कर दिया। इस दौरान राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम दास ने कहा कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार, समान न्याय और समान सम्मान प्रदान करता है, इसकी रक्षा ही भारतीय गणतंत्र की रक्षा है साथ ही हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने तिरंगे की ओर देखकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने, संविधान का सम्मान करने और देश का नाम रोशन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एनसीसी कैडेट्स का बैंड रहा। एनसीसी सीटीओ मनोज कुमार, खेल प्रवक्ता सुधाकर शर्मा सहित समस्त कैडेट्स ने अनुशासन बनाये रखने में अपना पूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता रामाधार शर्मा ने किया। कार्यक्रम में तरुण शर्मा, नत्थू लाल शर्मा, ग्राम प्रधान धर्मवीर सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस