राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत ने दामोदर पार्क बरेली में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर मतदाताओं को जागरूक किया राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने देश के नागरिको को अपने मत का अधिकारो के प्रति जागरूक रहे और एक अच्छी सरकार के नेतृत्व के लिए सक्षम प्रतिनिधि को अपना मतदान करें महामंत्री नरेंद्र पाल ने देश के युवाओं, माताओ बहनों से मतदान दिवस पर राष्ट्रहित में अपना-अपना मतदान करने की अपील की राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी ने मतदान दिवस पर हमारे हिंदुस्तानी अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार दान करके अपने कर्तव्यों का पालन करें हम सब मिलकर मतदान के लिए शपथ लेते हैं राष्ट्रीय हित में हम लोग मतदान करेंगे और देशवासियों को जागरुक करते हुए मतदान करने को प्रेरित करेंगे राष्ट्रीय मतदाता जागरूक दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी, संरक्षक भारतेंद्र सिंह, जे. आर गुप्ता, सदस्य डॉ अखिलेश गुप्ता, रामकिशोर, दामोदर सिंह, नरेंद्र पवार, अखिलेश चौहान आदि मतदाता मौजूद रहे

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com