बालाजी भक्ति धाम पर रामचरितमानस का अखंड पाठ
बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम पर माघ माह के पावन अवसर पर नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली की ओर से 24 घंटे के श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ भव्य एवं श्रद्धामय वातावरण में आयोजित किया गया। आयोजन में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे मनोयोग से धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। अखंड पाठ के दौरान मंदिर परिसर भक्ति और जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने रामचरितमानस के पाठ का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके उपरांत पंडित प्रदीप शर्मा ने विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ संपन्न कराया, जिसमें भक्तों ने आहुतियां देकर परिवार व नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर विधिवत आरती की गई, जिसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ। आयोजन को सफल बनाने में श्री बालाजी भक्त मंडली के सदस्यों सहित मंदिर समिति का विशेष सहयोग रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
