1:40 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई समीक्षा

क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई समीक्षा
बिल्सी। अंबियापुर विकास खंड मुख्यालय पर बुधवार को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत प्रमुख रेखादेवी भारती ने की। बैठक में पिछली बैठक में कराए गए विकास कार्यों का विस्तृत लेखा पढ़कर सभी सदस्यों को सुनाया गया और उनकी पुष्टि की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, सदर विधायक महेश गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य और प्रदेश मंत्री डीपी भारती भी उपस्थित रहे। बीडीओ शैली गोविल ने विभिन्न सरकारी एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और उनके लाभ पात्रों तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया। सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन, ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास और समाज के अंतिम पंक्ति तक योजनाओं के लाभ पहुंचाने पर चर्चा की। बैठक के अंत में क्षेत्र पंचायत प्रमुख ने सभी सदस्यों और जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हुए बैठक का समापन किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस