10:01 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

शिवमहापुराण कथा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव नगला डल्लू स्थित रामदास-ब्रजलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज परिसर में श्री शिवमहापुराण कथा में कथा व्यास दीपक शंखधार ने भगवान शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए शिवभक्तों को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान सती चरित्र, शिव-पार्वती विवाह, भस्मासुर वध सहित कई पौराणिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। प्रवचनों के बीच भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।
आयोजन में आसपास के गांव के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया, जिसे सभी श्रद्धालुओं ने ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस