6:40 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाईक सवार भाई बहन गम्भीर रूप से घायल

उझानी बदांयू 20 जनवरी।

थाना कादरचौक के डल्लू नगला निवासी 22 वर्षीया खुशबू पत्नी विष्णु अपने भाई संजय पुत्र पन्ना लाल के साथ बाईक द्वारा उझानी दवा लेने आ रही थी जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर पहुंची तो एक अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाईक को टक्कर मार दी जिससे वह दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए ।

परिजन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.